- उत्तरी भारत में भाखडा–नंगल परियोजना, ब्यास परियोजना यूनिट-I (ब्यास सतलुज लिंक परियोजना) तथा ब्यास परियोजना यूनिट-II पौंग बांध का प्रशासन, परिचालन एवं अनुरक्षण।
- पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान राज्यों के लिए सतलुज, रावी तथा ब्यास से जल आपूर्ति का नियमन।
- भाखडा नंगल एवं ब्यास परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत की आपूर्ति एवं नियमन।
- जल वैद्युत परियोजनाओं तथा सिंचाई परियोजनाओं के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान्त्रिकी एवं सम्बधित तकनीकी तथा परामर्शी सेवाए उपलब्ध कराने और निष्पादित करने तथा इससे सम्बधित सभी प्रकार के कार्य, स्वतन्त्र रूप से अथवा विद्युत मन्त्रालय के प्रशासनिक नियन्त्रणाधीन किसी भी केन्द्रीय राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों अथवा प्रतिष्ठानों के साथ संयुक्त उद्यम के रूप करना। संयुक्त उद्यम किसी अन्य ऐजेन्सी/संगठन के साथ केन्द्र के अनुमोदन के अद्यीन होगा।
|