14 सितम्बर, 2019
भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड को वर्ष 2018-19 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों की बोर्डों/स्वायत्त संस्थानों आदि की श्रेणी के अन्तर्गत
'ख' क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
श्री डी.के. शर्मा, अध्यक्ष, बीबीएमबी ने यह गौरवपूर्ण पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,
श्री अमित शाह, माननीय गृहमंत्री, भारत सरकार से
14 सितम्बर, 2019 को हिन्दी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन,
नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद राय तथा श्री जी.किशन रेड्डी,
दोनों माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार उपस्थित थे।
श्री डी. के. शर्मा, अध्यक्ष, बीबीएमबी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। यह पहली बार है कि राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत बीबीएमबी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया
है। उन्होंने बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी दिन-प्रतिदिन के सरकारी कार्य अधिकाधिक हिन्दी में करने हेतु बल दिया।